सतपुड़ा टायगर रिजर्व का नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर करने की मांग

351

सतपुड़ा टायगर रिजर्व का नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर करने की मांग

इटारसी।
सतपुड़ा टायगर रिजर्व का नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर करने की मांग राजा भभूत सिंह गौरव समिति ने की है।
इस मांग का एक ज्ञापन आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मदन सिंह रघुवंशी को समिति के सदस्यों ने सौंपा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन में मांग की है कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का नाम क्षेत्र के गौरव पुरुष, महान क्रांतिकारी जनजातीय वीर राजा भभूत सिंह के नाम पर राजा भभूत सिंह टाइगर रिज़र्व रखा जाये। इस अवसर पर मनोज राय, पंकज चौरे, अभिषेक तिवारी, निर्मल सिंह राजपूत, संदीप वर्मा, अनिल गेलानी, नवीन उमरिया, भगवान सिंह, कृष्णकांत सकतपुरिया, मनीष दुबे, संध्या चौहान, ममता सोनी, रामवती बरखने, गणेश वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here