राजकुमार दुबे अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला अध्यक्ष बनें

284

राजकुमार दुबे अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला अध्यक्ष बनें

इटारसी।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद मध्य प्रदेश भोपाल की प्रांतीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष अखिलेश शर्मा की अनुशंसा पर होशंगाबाद जिले की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।
, नर्मदा पुरम संभाग होशंगाबाद अध्यक्ष बी के पटेल की उपस्थिति में गठित नवीन कार्यकारिणी के निर्वाचन
में निवर्तमान जिला अध्यक्ष नित्य गोपाल कटारे ने जिला अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार दुबे के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका अनुमोदन विनय चौरे ने किया एवं दुबे को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया।
जिले की पुनर्गठित कार्यकारिणी में महामंत्री पद पर होशंगाबाद से श्रीमती आरती शर्मा एवं कोषाध्यक्ष पद पर भगवानदास बेधड़क निर्वाचित हुए। नर्मदापुरम संभागीय अध्यक्ष बी के पटेल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र सौंपकर बधाई दी। नव निर्वाचित ज़िला कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संभागीय अध्यक्ष बी के पटेल ने कहा कि राजकुमार दुबे नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सक्रियता से जिले में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक वा रंगमंच की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
दुबे के जिला अध्यक्ष बनने पर उनके शुभचिंतकों एन पी चिमानिया, रंगकर्मी कर्मवीर सिंह, पवन पालीवाल, नीरज सिंह, सरताज सिंह चौहान, राकेश जाधव,नवनीतकोहली, देवेन्द्रपटेल,रामचरण नामदेव,सुरेश कुमार चिमानिया सत्येंद्र कुमार तिवारी, राजेंद्र दुबे, सुनील दुबे संत कुमार पाण्डे जय प्रकाश अग्रवाल ब्रजमोहन सोलंकी राजेश व्यास रूपेन्द्र सिंह सोलंकी ने हर्ष व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here