

महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सामाजिक संस्थाओ ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
इटारसी।
वरिष्ठ नागरिक मंच एवं जनचेतना मंच इटारसी के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गांधी स्टेडियम स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष किया गया।
कार्यक्रम में जीवोदया संस्था के कन्या/बालक छात्रावास के बच्चे बच्चियों द्वारा गांधी जी के जीवन से संबंधित नाटक की नृत्यात्मक प्रस्तुति दी गई साथ ही कविता का पाठ किया गया।
सेवा भारती जन जाति कन्या छात्रावास की छात्राओं ने “साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल एवं उठो जवानों देश की वसुंधरा पुकारती देश है पुकारता” गीतों की प्रस्तुति देकर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित नगर के गणमान्य नागरिकों ने बच्चों की सभी प्रस्तुतियों का भारी करतल ध्वनि से स्वागत किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा, पूर्व उपगृह राज्य मंत्री विजय दुबे काकूभाई, जसपाल सिंह पाली भाटिया, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी करन सिंह तोमर, प्रकाश ताम्रकार, सिस्टर क्लारा, जयप्रकाश अग्रवाल, विनोद कुशवाहा, राजेश दुबे, जय किशोर चौधरी, सुधीर गोठी, सुनील वाजपेयी, भगवान दास बेधड़क, आलोक शुक्ल अनूप, अंकित बांके, ब्रजमोहन सिंह सोलंकी, राजेश व्यास, रूपेंद्र सिंह सोलंकी प्रखर मालवीय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अतिथियों ने राष्ट्रपति महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प हार पहनाकर एवं कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को आरंभ किया।
इस अवसर पर वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादा करन सिंह तोमर जी को भी पुष्प हार पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम को अविनेन्द्र दुबे, डॉ ज्ञानेंद्र पांडे, डॉ केएस उप्पल एवं अतिथि गणों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन राज़कुमार दुबे ने एवं आभार सौरभ दुबे ने माना।
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को स्वल्पाहार का वितरण कर गांधी जी से संबंधित ज्ञानवर्धक साहित्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रजमोहन सोलंकी, राजेश व्यास, राजेंद्र चतुर्वेदी, सुनील दुबे प्रियंक मालवीय सौरभ शर्मा नगर पालिका कर्मचारी सोनी का अहम योगदान रहा।
कार्यक्रम में मौहल्ला समिति गांधी नगर, शिक्षक कल्याण संगठन, युवा पत्र लेखक मंच, उपभोक्ता संरक्षण मंच , स्वतंत्रता संग्राम में सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के सदस्यगणों की उपस्थिति रही।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
