

चंडीगढ़ चंद्रिका पुस्तक का विमोचन हुआ
चंडीगढ़।
आज साहित्य संगम संस्थान की नव निर्मित चंडीगढ़ इकाई की पहली मासिक ई पत्रिका *चंडीगढ़ चंद्रिका* का आन लाइन विमोचन बड़े भव्य तरीके से कराया गया।आ.रीतूगुलाटी ऋतंभरा जो पुस्तक की संपादक भी है और चंडीगढ़ इकाई की अध्यक्ष भी है,ने बड़े कड़े श्रम से ,एक माह की सभी रचनाओ का संग्रह कर चंडीगढ़ चंद्रिका का निर्माण किया,और विमोचन कराया,आदरणीय राम प्रकाश अवस्थी जी से, जो एक महान कवि,पंचपरमेश्वर मुख्य मंच,राजस्थान इकाई के अध्यक्ष व आह्लाद पुस्तक के संपादक व प्रवेशाधीक्षक भी है। इस अवसर पर सभी रचनाकारो का उत्साह देखते ही बनता था। 23 रचनाकारो ने काव्यपाठ किया जिन्हे सम्मान पत्र तुरन्त ही दे दिये गये। नियत समय पर गणेश वंदना सरस्वती वंदना,गुरूवंदना की गयी..सभी अतिथियों के आने पर स्वागत गीत हुआ,जिसे छंदगुरू डा.अर्श लखनवी ने अपनी सुमधुर आवाज मे गाकर सबका दिल जीत लिया।कार्यक्रम में संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ.राजवीर जी, कार्यकारी अध्यक्ष आ.कुमार रोहित रोज जी,आ.मिथलेश जी,आ.संगीता मिश्रा जी,व समस्त प्रांतीय इकाईयो के पदाधिकारियों ने भाग लिया।सभी मंचासीन राष्ट्रीय अधिकारियों को साहित्य गौरव सम्मान से नवाजा गया।आ.राम प्रकाश अवस्थी जी ने सभी को बधाई दी और सभी का हौसला बढाया,सभी रचनाओ को सराहा।आ.रोहित रोज जी ने भी अपने मन की बात की,और सभी रचनाकारो को श्रेष्ठ सृजन के लिये प्रोत्साहित किया,और पत्रिका की संपादन आ.रीतूगुलाटी ऋतंभरा के श्रम की सराहना की।अंत में आ.रीतूगुलाटी ऋतंभरा ने सभी का धन्यवाद किया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
