

रंग मंचीय अभिनय कार्यशाला संस्कार मंडपम में शुभारंभ हुई
इटारसी।
रंग मंचीय अभिनय कार्यशाला के15दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत संस्कार मंडपम में हुई।
अभिनय कला मर्मज्ञ विवेक सिंह,, सरताज सिंह चौहान, नीरज सिंह चौहान,पवन पालीवाल, कर्मवीर सिंह राकेश अहिरवार प्रियंक नागर अभिषेक सैनी मंचासीन हुए।
मंचासीन अतिथि गणों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम आरंभ किया।
कार्यक्रम संचालक बी के पटेल ने नर्मदा पुरम संभाग स्तर की रंग मंचीय अभिनय कार्यशाला के आयोजन के औचित्य पर विस्तार से जानकारी दी एवं कहा कि कार्य शाला का मुख्य उद्देश्य नर्मदापुरम संभाग के प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अभिनय कला को निखारने के लिए मंच प्रदान करना है।
मंचासीन अतिथि गणों ने अभिनय कला की बारिकियों की विस्तार से जानकारी दी एवं कहा कि नाट्यशास्त्र के रचयिता भरत मुनि ने इसे पंचम वेद की संज्ञा दी। अभिनय कला में वाडी लेंग्वेज को महत्व पूर्ण बतलाया वा भाव की अभिव्यक्ति शरीर के किन किन अंगों से होती है की जानकारी दी एवं कहा कि एक सच्चे कलाकार को अपने आस पास के वातावरण के प्रति जागरूक होना चाहिए।
प्रियंक नागर ने प्रतिभागियों को तीन तीन के समूह में एकत्रित कर आपस की जानकारी शेयर करने की बात कही। विवेक सिंह एवं पवन पालीवाल ने हिंदी उच्चारण के माध्यम से व्होकल कार्ड को मजबूत बनाने की बात कही एवं इसकी रिहर्सल करवाई। सरताज सिंह, अभिषेक सैनी नीरज सिंह वा राकेश अहिरवार ने भी अभिनय के माध्यम से प्रस्तुति दी। प्रथम दिवस की कार्य शाला का समापन ऊं के सामूहिक नाद के साथ हुआ।
कार्यक्रम का संचालन विनोद कुशवाहा एवं राजकुमार दुबे ने संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 22प्रतिभागियों की उपस्थिति रही जिसमें शहर के साथ साथ वर्धा महाराष्ट्र, सिवनी मालवा, होशंगाबाद, भीलाखेड़ी,तरौंदा,न्यूयार्ड आदि से उपस्थित रहे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
