साहित्यकार श्री निर्मल चंद्र निर्मल को श्रद्धांजली दी

204

साहित्यकार श्री निर्मल चंद्र निर्मल को श्रद्धांजली दी

सागर।
सागर मप्र के वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार श्री निर्मल चंद्र निर्मल को जिनकी उम्र 91साल, साहित्य सेवा 65साल 22कविता संग्रह प्रकाशित इनके निधन पर मध्य प्रदेश लेखक संघ सागर इकाई सागर, प्रलेस इकाई सागर,और
संगीत श्रोता संघ सागर के तत्वाधान में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन पोद्दार कालोनी स्थित डा, अशोक कुमार तिवारी के निवास पर रखा गया।
जिसका संचालन लेखक संघ के अध्यक्ष बृंदावन राय सरल ने किया। जिन्होंने अपनी कविता के जरिए दादा निर्मल जी श्रद्धा जलीअर्पित करते हुए कहा –
निर्मल जी साहित्य की ऐसी रहे किताब।
महक रही जो आज भी, जैसे पुष्प गुलाब।।,
प्रेलेस सागर इकाई के अध्यक्ष श्री टीकाराम त्रिपाठी ने कहा,, निर्मल जी,अच्छे कवि लेखक के साथ अच्छे इंसानभी थे।श्री कैलाश तिवारी विकल ने निर्मल जी को समाज के हित में अन्याय के खिलाफ लेखन करने वाला कलमकार कहा। श्री पीआर मलैया ने निर्मल जी मंच के सफल कवि कहा। श्री पैट्रिस फुसकेले ने उनसे जुड़े संस्मरण सुनाए। श्री नम्रता फुसकेले ने कहा निर्मल जी को कविता से बहुत प्रेम था।
श्री एम डी त्रिपाठी जी ने निर्मल जी को प्रगति शील कवि कहकर उनकी कविता सुनाई।डा,अशोक कुमार तिवारी संगीत श्रोता संघ सागर ने उनके काव्य को समाज और नव कवियों को हित‌ग्राही बतलाया।
इनके साथ साथ, श्री आनंद मिश्रा अकेला, श्री एम,एल, विश्वकर्मा,श्री चंद्र कुमार जैन,श्रोता संघ के आनंद मिश्रा, श्री राम अवतार शर्मा जी ने श्री निर्मल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंत में बृंदावन राय सरल सागर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here