

राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत आज भाजपा नगर मंडल इटारसी के बूथ प्रभारियों का प्रशिक्षण कार्यशाला वृंदावन गार्डन में संपन्न हुई
इटारसी।
भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष जोगिंदर सिंह द्वारा बताया गया भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी का राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण रविवार को वृंदावन गार्डन में भाजपा प्रशिक्षण की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुई। कार्यक्रम की शुरुआत की गई इसमें लोकप्रिय विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी मुकेश चंद्र मैना ,जिला प्रशिक्षण कार्यशाला के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सोनू दिक्षित ,द्वारा सभी भाजपा नगर के बूथ प्रभारियों को संबोधित किया गया। कि कोरोना जैसी महामारी का सामना भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने तत्परता से कार्य करते हुए किया है। तीसरी लहर का सामना करने के लिए भी भाजपा पहले से अधिक तैयार है। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के अंतर्गत मंडल के हर मोहल्ले के प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता स्वास्थ्य स्वयंसेवक के रूप में तैयार हो रहे है। इसी के संदर्भ में आज चार सत्रों में बूथों से आए स्वास्थ्य स्वयंसेवकों ने डॉक्टर , योग गुरु से प्रशिक्षण प्राप्त किया। चिकित्सक डॉ. श्री रविंद्र गुप्ता ने स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया उन्होंने कोरोना से सावधानी और कोरोना से बचाव के उपाय बताये। कोरोना के लक्षण व्यक्ति में मिलने पर तुरंत अस्पताल में इलाज कराए। मास्क हमेशा लगाकर रहे बार बार हाथ धोते रहे जैसे अन्य टिप्स दिए। आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. श्री रामाश्रय की बाजपेई ने आयुर्वेद से कोरोना से बचाव का प्रशिक्षण दिया। आई टी सेल प्रभारी अभिषेक तिवारी के द्वारा आईटी सेल के विषय पर प्रकाश डाला। योग शिक्षक श्री संदीप चंद्रवंशी ने योग और कसरत से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया। सभी मुख्य अतिथि को शाल, श्रीफल , पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कल्पेश अग्रवाल पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित , भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ,चिकित्सक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्रीधर बघेलन, भाजपा नगर महामंत्री मोहित सिंह मैना, भाजपा नगर उपाध्यक्ष अभिषेक सोनी , भाजपा नगर उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा भाजपा नगर उपाध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, भाजपा नगर मंत्री ऋषभ दुबे ,भाजपा नगर मंत्री विमला अहिरवार, भाजपा नगर मंत्री गीता पटेल ,भाजपा कोषाध्यक्ष राजू अग्रवाल, कार्यालय मंत्री अजय अग्रवाल, भाजपा कार्यालय सह ,मंत्री रिक्की बलेचानी, भाजपा नगर मीडिया प्रभारी गौरव बड़कूर, भाजपा नगर मीडिया सह प्रभारी नरेंद्र राजपूत ,सोशल मीडिया प्रभारी अनुज कुरेरिया , भारतीय जनता पार्टी इटारसी के सभी बूथ प्रभारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
