

श्रद्धेय ठाकरे की जन्मशताब्दी पर…
जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ
स्व.ठाकरे कहते थे कार्यकर्ताओं के मन में विचारों का घर बनाओं – मधुकर हर्णे
होशंगाबाद।
भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पार्टी के कुशल संगठक श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम पूरे जिले भर में आयोजित किए गए। श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी को समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर संगोष्ठी की गई जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री मधुकर राव हर्णे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 1980 में जनसंघ के आदर्शो पर स्थापित भाजपा एक विशाल वटवृक्ष बन चुकी है। पार्टी की इस विकासगाथा को समझने के लिए पूर्वजों को जनना आवश्यक है। जिन्होंने अंकुरण की अवस्था से लेकर वटवृक्ष बनने तक इसकी देखभाल की है। कुशाभाऊ ठाकरे उन्हीं महानायकों में से एक है जिनका नाम पार्टी के विकास और विस्तार का पर्याय बन गया है। श्री हर्णे ने कहा कि श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे कुशल संगठक थे। मध्यप्रदेश में पार्टी संगठन और उसके हर क्रियाकलाप पर श्री ठाकरे की कार्यप्रणाली स्पष्ट दिखाई देती है। वे सहज सरल और मृदुभाषी थे प्रदेश का कोई भी कार्यकर्ता उनसे कभी भी मिल सकता था। वे कहते थे कि कार्यकर्ताओं के मन में विचारों का घर बनाओं उनके द्वारा किए गए कई नवाचार आज पार्टी के नियम बन गये हैं। इसके पश्चात कार्यालय पर पं. नीरजेश त्रिपाठी एवं साथी कलाकारों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री माधवदास अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म जयंती पर जिले के बाईस मण्डलों के बूथों पर सुंदरकाण्ड एवं हनुमान चालीसा का पाठ कार्यकर्ताओं ने किया। कार्यक्रम में मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए। वहीं आगामी एक वर्ष तक शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में पूर्व कार्यालय मंत्री श्री रमेश पटेल, वरिष्ठ नेता श्रीनारायण खण्डेलवाल, संभागीय कार्यालय प्रभारी शम्भू सोनकिया, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष शर्मा, प्रदेश संयोजक अखिलेश खण्डेलवाल, जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, प्रीति शुक्ला, मुकेशचंद्र मैना, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, सुनील कुमार राठौर, कल्पेश अग्रवाल, संभागीय कार्यालय सहमंत्री मनोहर बडानी, जिला कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी, कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला, आईटी सेल प्रभारी अभिषेक तिवारी, सह प्रभारी सिम्मी पटेल, दिनेश तिवारी, नीरज बरगले, हंस राय, अजय श्रीवास्तव, केशव उर्मिल, अनिल आर्य, सत्यनारायण तिवारी, गोविंद राय, विकास नारोलिया, पूनम मेषकर, गोलू तिवारी, वंदना चुटीले, प्रशांत पालीवाल, वंदना दुबे, निर्मला राय, मनीष परदेशी, अर्चना पुरोहित, संतोष मीना, चंदन साहा, तेजकुमार गौर, रूपराम यादव, प्रशांत श्रीवास, अखिलेश व्यास, भवानी गौर, ओम राय, दुर्गेश चौधरी, जीतू तिवारी, चुमनपुरी गोस्वामी, राहुल टेहलानी, अभिषेक रैकवार, प्रदीप यादव, विष्णु सोनी, गोपाल शर्मा, शुभम राठौड़, अंकित चुटीले, जवाहरलाल राय सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
अमित महाला
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, जिला होशंगाबाद

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
