

खेल दिवस पर कांग्रेस ने किया खिलाड़ियों का सम्मान
इटारसी।
नगर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ द्वारा आज ध्यानचंद जी की जयंती खेल दिवस पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र फौजदार, कार्यक्रम अध्यक्ष नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर,विशेष अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता जसपाल सिंह भाटिया,जिला आई टी सेल अध्यक्ष अक्षय दीक्षित ,पूर्व पार्षद सुरेश मालवीय,शंकर परदेशी,सम्राट तिवारी, व आयोजक खेल प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रामशंकर सोनकर द्वारा हॉकी के जादूगर महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित किए ।
कार्यक्रम में जिन खिलाड़ियों का सम्मान किया गया उनमें पावर लिफ्टिंग में जागृति जुनानिया , साफ्ट बाल में निधि तिवारी,क्रिकेट में गौतम रघुवंशी को मोमेंटो,सम्मान पत्र,सरस्वती जी की प्रतिमा,मेडल से सम्मानित किया साथ ही हॉकी से कृष्ण मालवीय,गाजी खान,प्रीतम राजपूत,राजवीर सिंह, को प्रशस्ति पत्र व सिद्धार्थ,शेख मुनीर,वंश घारू,मुजमिल खान को हॉकी प्रदान की फाइटर फुटबाल क्लब को फुटबाल व हरीश थापा,शुभम मजूमदार को प्रशस्ति पत्र ,रिलायंस क्रिकेट क्लब से सुमित परदेशी को क्रिकेट किट प्रदान की गई।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येन्द्र फौजदार ,नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर,जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष पाली भाटिया,सुरेश मालवीय ने संबोधित किया।
स्वागत भाषण जय जुनानिया भूमिका ओमप्रकाश साकल्ले ,मंच संचालन अनिल रैकवार व आभार प्रदर्शन नगर अध्यक्ष रामशंकर सोनकर ने किया। कार्यक्रम में राहुल दुबे,गजानन गज्जू तिवारी,संतोष चौरे,गुफरान अंसारी,मुकेश शर्मा पिंकी,श्याम गौर,ओमप्रकाश, साकले,दुर्गेश लाला, दिन्नू मसाब,भूरा सोनी,नितिन पटेल,कान्हा सोनी,जगदीश जुननिया,पवन शर्मा,अजय अहिरवार,सोनू बकोरिया,अनिल सोनकिया,संजय बिंदोले,कन्हैयालाल वामने,अनूप गांचले,कन्हैया जाटव,अनिल बस्तवार,रौनक छावडा,सौम्य दुबे,नर्मदाप्रसाद रैकवार सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
