
अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर रा.से.यो.कन्या इकाई अघिना सलका द्वारा वृक्षारोपण एवं विविध गतिविधियों का आयोजन
अघिना सलका।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून 2021 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अघिना सलका द्वारा पारिस्थितिकी तंत्र बहाली एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर वेबिनार का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी फूलसाय मरावी जी की अध्यक्षता,कार्यक्रम समन्वयक डां अनिल सिन्हा जी के मुख्य आतिथ्य ,जिला संगठक प्रो.एम सी हिमधर जी के विशिष्ट आतिथ्य,प्राचार्य आर पी कश्यप के संरक्षण एवं कार्यक्रम अधिकारी रीता गिरी के संयोजन एवं मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर डा. अनिल सिन्हा जी ने जल ,जमीन और जंगल के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु मानव की भूमिका पर प्रकाश डाला।श्री फूलसाय मरावी जी ने अपने जीवन में छोटी-छोटी बातों को ध्यान रखकर एवं विशेष अवसरों पर वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया।प्रो.एम सी हिमधर जी ने अपने वक्तव्य में पारिस्थितिकी तंत्र बहाली एवं पर्यावरण संरक्षण में मानव की भूमिका पर चर्चा की।श्री आर पी कश्यप ने राजभाषा छत्तीसगढी में वृक्षारोपण करने और उनके बचाव हेतु प्रयास करने की बात कही।श्री गोवर्धन सिंह ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम अधिकारी रीता गिरी ने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का थीम पारिस्थितिकी तंत्र बहाली है।इस अवसर पर उन्होंनें स्वयं पांच पौधे तथा प्रत्येक स्वयं सेविकाओं ने एक -एक पौधे रोपित कर उन्हें संरक्षित करने ,साथ ही अपने जन्मदिवस एवं अन्य विशेष अवसरों पर वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम संचालन दीपशिखा देवांगन, ने किया।विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित भाषण,गीत,कविता,निबंध ,पोस्टर, स्लोगन आदि गतिविधियों में किरण प्रजापति,प्रज्ञा,
सेजल,गुंजा,उर्मिला,सरस्वती, प्रियंका,रितु,मंजू,सिम्मी, शैली एवं अन्य स्वयंसेविकाएं शामिल रहीं।

This Page Copy Form https://yuvapravartak.com/