
इटारसी में वैक्सीनेशन वेन संचालित करने का सुझाव सांसद, विधायक व कलेक्टर को प्रेषित किया
आदरणीय महोदय,
इटारसी को दूसरी लहर से उभारने और तीसरी लहर से बचाने के लिए हमें वैक्सीनेशन के प्रयासों में तेजी लानी होगी, इसके लिए महत्वपूर्ण हैं शहर में वैक्सीनेशन के प्रयास को सड़क पर उतारना|
जैसे-जैसे बारिश करीब आऐगी मौसम के कारण लोगों का घर से निकला और अधिक मुश्किल होता जाऐगा| रिपोर्ट और मिडिया के अनुसार कोरोना पहली और दूसरी लहर में महिलाओं के मुकाबले पुरूषों पर ज्यादा हमलावार रहा हैं| महिलाऐं घर पर रहने के कारण फिलहाल सुरक्षित हैं नतीजा दोनों लहर से बच्चें भी सुरक्षित हैं| लॉकडाउन के कारण महिलाओं पर घर पर व्यस्तता भी बढी़ हैं इसी कारण वे वैक्सीनेशन कराने भी घर से नहीं निकल पा रही हैं| बाहर आने से वायरस का हमला होगा, यदि वह संक्रमित होकर घर पहुंचेगी तो बच्चों के लिए खतरा बनेंगी| ऐसे में तीसरी लहर दोंनो के लिए खतरनाक हो सकती हैं| इसके लिए वैक्सीनेशन सेंटरों को यथावत चालू रख वैक्सीनेशन मोबाइल वैन शुरू करना एक अच्छा विकल्प होगा| सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ इन्हें संचालित किया जाऐ| विश्व में जहाँ भी वैक्सीनेशन का अनुपात ज्यादा हैं वहाँ ये परिणाम नये दृष्टिकोण और नवाचार से ही मिले हैं| निश्चित ही हमें भी मोबाइल वैन चलाने से अच्छे नतीजे मिलेंगे|
वेन का एक तय शेड्यूल हो| नागरिकों को वैक्सीन के प्रति जागरूक करें| वैन में वैक्सीनेशन विशेषज्ञों का एक समूह शामिल हो| प्रति दिन 200 से 300 प्रति वैन वैक्सीन का लक्ष्य रखा जाऐ|
वैक्सीन वेन व सेंटर तक स्वयं चल कर आने वालो का सम्मान किया जाऐ|
वैक्सीनेशन वेन घर के नजदीकी होगी तो शहर के नागरिकों के लिए सुविधाजनक और उनके पास टीकारकरण टालने का कोई बहाना नहीं होगा|
अपने करीबीयों पड़ोसीयो को टीकाकरण करना लोगो को प्रोत्साहित भी करता हैं| साथ ही, बहुत से लोग केवल अपने डॉक्टरों द्वारा टीका लगवाने में ही सहज महसूस करते हैं इसलिए हो सके तो वेन जिस क्षेत्र में जाऐ वहाँ के डॉक्टर कुछ समय वैक्सीनेशन कार्यक्रम को दे| वे अपने मरीजों को इसके लिए प्रोत्साहित करें| डॉक्टरों के कार्यालयों में भी वैक्सीन उपलब्ध कराने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं| वैक्सीन इस वायरस का समाधान है और लॉकडाउन को खोलने का भी|
आशा हैं माननीय इस सुझाव से सहमत होकर उचित कार्यवाही करेंगे|
धन्यवाद!
– अजय रणजीत सिंह राजपूत
इटारसी
नोट:
संलग्न फोटो वास्तविक नहीं हैं| इसे मात्र परिकल्पना के लिए एडिट कर बनाया गया हैं|

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।