
9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा निकाली
इटारसी।
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में 3 दिवसीय 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के प्रथम दिवस में भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो न्यास कॉलोनी में से होती हुई कार्यक्रम स्थल न्यास कॉलोनी मुस्कान संस्था में सम्पन्न हुई। इसमें कॉलोनी की महिलाएं व बहनों ने गायत्री परिजन महिलाओं ने अपने शीश पर कलश रखकर पुण्य लाभ अर्जित किया।।।।। कार्यक्रम में टोली नायक श्री दीक्षित जी पूरे वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ कलश का पूजन कर आचार्य जी के विचारों को समस्त परिजनों तक अपनी वाणी के माध्यम से पहुचाये।। कार्यक्रम में मुस्कान संस्था के प्रमुख मनीष ठाकुर ,गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी श्री के के गुप्ता जी,श्री शरद वर्मा जी, श्री अरविंद कसोटिया,श्री वाधना जी,श्री प्रभाकर राव जी,श्री चंद्र शेखर राजपुतजी,श्री पराशर जी,श्री चंद्रकांत सोनीजी, सुश्री शशि बाई राजपूत ,एव अन्य भाई बहन उपस्थित रहे।। कल दिनांक 19मार्च 2021 दिन शुक्रवार को प्रातः 8:30 बजे से गायत्री महायज्ञ का क्रम प्रारंभ होगा

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।