
विद्यार्थियों को दी प्रशासनिक सेवाओं में कॅरियर बनाने की जानकारी
इटारसी।
स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत आज
कन्या महाविद्यालय में प्रकोष्ठ समन्वयक स्नेहांशु सिंह के मार्गदर्शन में कौटिल्य एकेडमी के ब्रांच हेड, होशंगाबाद से किरपाल सिंह ने, विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं में अपना कॅरियर बनाने से संबंधित जानकारी दी, उन्होंने एकेडमी में विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं के क्षेत्रों व उनकी परीक्षाओं से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान की तथा छात्राओं को अपने कॅरियर को चुनने और उसकी तैयारी की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु मार्गदर्शन दिया, सेमीनार में महाविद्यालय की 60 छात्राओं ने सहभागिता की। सेमीनार में प्रोफेसर रवीन्द्र चौरसिया, डॉ. मुकेश विष्ठ डॉ. शिरीष परसाई, डॉ. पुनित सक्सेना, श्री अमित कुमार उपस्थित थे।
डॉ. आर. एस. मेहरा
प्रभारी प्राचार्य

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।