
वैक्सीन पर उठे सवाल : एक मौत के बाद दिग्विजयसिंह पहुंचे मृतक के घर
भोपाल।
भोपाल के टीलाजमालपुरा निवासी मजदूर दीपक मरावी पर किये गए कोरोना वैक्सीन परीक्षण के उपरांत उसकी मौत होने से अब वैक्सीन की सफलता संदिग्ध हो गई है तथा इसे लेकर अनेक सवाल उठ रहे हैं हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पस्ट हो सकेगा। पर टीकाकरण के बाद हुई मजदूर दीपक मरावी की मृत्यु की खबर मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह मृतक दीपक मरावी के परिजनों से मिलने पहुंचे। श्री दिग्विजय सिंह जी ने मृतक की पत्नि व तीनों बच्चों से बात की।
श्रीमती मरावी ने पूर्व मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी बिना जानकारी के उनके पति को टीका लगाया गया। मरावी की पत्नी ने बताया कि उनके पति को कोई भी बीमारी नही थी,टीका लगने से ही उनकी मौत हुई है और उनकी मृत्यु के बाद शासन प्रशासन ने आज तक सुध नही ली।
श्री दिग्विजय सिंह ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे उनके परिवार की मदद करेंगे और स्व. दीपक मरावी जी के छोटे बेटे पवन के दिल मे जो छेद है जिसका वे व्यक्तिगत रूप से इलाज करवाएंगे।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।