
जनजागरण हेतु विशाल मातृशक्ति शोभायात्रा शनिवार को निकलेगी
इटारसी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण महाअभियान के अंतर्गत शनिवार को शहर में जनजागरण हेतु विशाल मातृशक्ति शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान इटारसी द्वारा जानकारी दी गयी है कि अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर के लिए धन संग्रह अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 15 जनवरी से 14 फरवरी तक इटारसी में धन संग्रह का कार्य किया जाएगा।
शोभायात्रा का उद्देश्य नागरिकों को बढ़ चढ़ कर निधि समर्पण के लिए प्रेरित करना है।
उक्त शोभायात्रा शनिवार को दोपहर 2 बजे श्रीद्वारिकाधीश बड़े मंदिर से प्रारंभ होगी एवं मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुए पुनः यही समापन किया जाएगा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।