

अटल काव्यांजलि-3 सम्मान समारोह आयोजित
रांची।
प्रेरणा दर्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच के (राष्ट्रीय इकाई द्वारा ) एंव माँ शारदे इंस्टीट्यूट मोराबादी के सयुंक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम “अटल काव्यांजलि सम्मान समारोह” का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध अधिवक्ता, इतिहासकार एंव वरिष्ठ साहित्यकार श्री असित कुमार जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष असित कुमार जी द्वारा दीप प्रज्ववलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।
राज्य के प्रतिष्ठित पत्रकार एंव साहित्यकार श्री संजय कृष्ण जी, सहायक अधीक्षक पद पर सुशोभित पदाधिकारी अनिता राय जी, पूर्व हेड ऑफ डिपार्टमेंट आदिवासी जनजातीय विभाग डॉ श्री हरि उरांव जी, दैनिक जागरण के ब्रांड मैनेजर श्री महेश कुमार शर्मा जी हमारे कार्य्रकम में हमारा आतिथ्य स्वीकार कर, विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंच की गरिमा को सुशोभित किया। साथ ही संस्था ने इन्हें अटल काव्यांजलि सम्मान से सम्मानित कर साहित्य क्षेत्र में अपना अनुपम योगदान दिया।
सुप्रसिद्ध समाजसेविका एंव कवियत्री सुषमा केरकेट्टा जी, ओज एंव वीर रस के कवि श्री संजय राय जी, संस्था को साहित्यिक योगदान देने के लिए श्री भोला पाठक जी, एंव वरिष्ठ कवियत्री श्रीमती पूनम रानी तिवारी जी को सम्मानित करने का हमारी संस्था को गौरव मिला।
रेणु झा जी द्वारा दीपगान एंव प्रतिमा त्रिपाठी जी द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन का दायित्व प्रतिमा त्रिपाठी जी ने निभाया और आभार ज्ञापन झारखण्ड इकाई प्रभारी श्रीमती कल्याणी झा जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शहर के प्रतिष्ठित कवि कवियत्रियों ने अटल जी के व्यक्तिव पर अपनी कविताओं का पाठ करके कार्यक्रम में रस घोल दिया।
इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाने वाले रचनाकार रहे गीता चौबे गूंज…अटल नाम था जिनका, अटल है जिनकी शान। रूना रश्मि जी…कुशल प्रवक्ता मन था कवि का। रंजना वर्मा ‘उन्मुक्त’ जी… सौम्य स्वभाव स्पष्ट सोच। ऋतुराज बर्षा… महान अटल जी। किन्तु सभागर आज गूँजा संजय राय जी की ओज की कविता सुनकर…पंजाबी धरती से भारत ने जब इंकलाब का हुंकार भरा। इसके अलावा शामिल अन्य कवि कवियत्री खुशबू बरनवाल, कविता रानी, प्रतिभा सिंह, सुधाकरण, रेणु झा जी, रेणुबाला धार, सुनीता उरांव, शोभा उरांव पार्वती कुमारी, मीना बंधन, राजीव थेपरा जी, अमरजीत गहलोत जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से इस कार्यक्रम का मान बढ़ाया।
मीनू सिन्हा मीनल जी ने अटल जी के साथ बिताए बचपन के सुखद क्षणों को सभी के साथ साझा कर उनके सौम्य व्यक्तित्व की अनछुए पहलू से परिचय कराया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ श्रीमती कीर्ति काले जी, उपाध्यक्ष, श्री ओमप्रकाश कल्याणे जी, संस्था संस्थापक एंव महासचिव हरिप्रकाश पांडेय जी
राष्ट्रीय सयोंजक एंव संगठन सचिव शुभ्रा सिंह जी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीमती प्रतिमा मणि त्रिपाठी जी का विशेष योगदान रहा।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
