कृषि उपज मंडी में किसानों का सम्मान : विधायक ने माला पहनाकर श्रीफल भेंट किया

294

कृषि उपज मंडी में किसानों का सम्मान : विधायक ने माला पहनाकर श्रीफल भेंट किया

इटारसी। किसान दिवस पर आज बुधवार को कृषि उपज मंडी में उपज बेचने आए किसानों का विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा ने माला पहनाकर और श्रीफल भेंट करके सम्मान किया। लगभग तीन सौ किसानों को इसके साथ ही मास्क भी वितरित किये। इस दौरान खरीद के दौरान होने वाली परेशानियों के विषय में पूछताछ भी की। इस अवसर पर एसडीओ राजस्व एमएस रघुवंशी, मंडी सचिव उमेश बसेडिय़ा शर्मा, भाजपा नेता जगदीश मालवीय, पूर्व पार्षद जसबीर सिंघ छाबड़ा, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन, वर्तमान नगर मंडल अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह सहित अन्य भाजपा नेता भी उपस्थित थे।
बुधवार को दोपहर मंडी परिसर में समीक्षा बैठक के बाद किसान दिवस पर किसानों के सम्मान का कार्यक्रम मंडी के शेड में किसानों के पास जाकर ही किया गया। इस दौरान धान की उपज लेकर आए किसानों को उसी स्थान पर जाकर सम्मानित किया जहां उनकी ट्रालियां खड़ी थीं। किसानों से उनकी परेशानी भी पूछी। किसानों ने बताया कि मंडी में व्यवस्थाएं अच्छी हैं। सचिव उमेश बसेडिय़ा शर्म ने बताया कि छोटा तौलकांटा प्रारंभ कर दिया है, जिसमें किसानों को नि:शुल्क सुविधा मिल रही है। मंडी परिसर में पूसा बासमती, 1121, सी-30 धान की आवक है। प्रतिदिन करीब 30 हजार क्विंटल धान की आवक है। अब तक दोनों केन्द्रों पर मिलाकर करीब 50 हजार क्विंटल सरकारी खरीद हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here