डॉ.राजेश पुरोहित इंटरनेशनल ह्यूमन सॉलिडेरिटी सम्मान 2020 से सम्मानित

227

डॉ.राजेश पुरोहित इंटरनेशनल ह्यूमन सॉलिडेरिटी सम्मान 2020 से सम्मानित

भवानीमंडी:- देश के सुप्रसिद्ध कवि एवम साहित्यकार भवानीमंडी राजस्थान निवासी डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को वाराणसी उत्तरप्रदेश से प्रकाशित राष्ट्रीय मासिक पत्रिका सच की दस्तक द्वारा इंटरनेशनल ह्यूमन सॉलिडेरिटी सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया।
डॉ. पुरोहित ने बताया कि अंतराष्ट्रीय मानव एकता दिवस पर सच की दस्तक के मुख्य सम्पादक ब्रजेश कुमार समाचार सम्पादक आकांक्षा सक्सेना खेल सम्पादक मनोज उपाध्याय के करकमलो से ऑनलाइन सम्मानित किया गया।
सच की दस्तक ने यह सम्मान समाज देश विश्व मानवता प्रेम सद्भावना व सेवा और लोगों को संगठित करने सम्बन्धी उल्लेखनीय कार्यों हेतु विश्व एकता सम्मान सर्टिफिकेट प्रदान किया।
पुरोहित को साहित्य के क्षेत्र के साथ ही मानव कल्याण व सामाजिक सेवा हेतु कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here