दूरदर्शन केंद्र के माध्यम से होंगें वीडियो व्याख्यान

230

स्नातक स्तर की कक्षाओ हेतु दूरदर्शन केंद्र के माध्यम से वीडियो व्याख्यान का प्रसारण

इटारसी।
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक स्तर की बी.ए./बी.एससी. प्रथम, दितीय एवं तृतीय वर्ष की कक्षाओ हेतु इकाई -02, बी.ए. का समय प्रातः 7 से 8 बजे एवं बी.एससी. का 8 से 9 बजे निश्चिंत किया गया है।
नोडल अधिकारी डॉ. संजय आर्य ने जानकारी देते हुए बताया की कोविड 19 के परिप्रेक्ष्य में सत्र 2020-21 के अंतर्गत छात्र-छात्राओं/प्राध्यापक/स्टाफ के स्वास्थ्य सुरक्षा एवं संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 12.10.2020 से छात्र-छात्राओं के भविष्य मो देखते हुए दूरदर्शन के माध्यम से विडियो व्यख्यान का प्रसारण किया जा रहा है। विषय के प्राध्यापकों द्वारा दूरदर्शन के माध्यम से विडियो व्यख्यान का प्रसारण हेतु दिनांक 01 दिसंबर से 30 दिसम्बर तक की समय – सारणी जारी की गई है।
महाविद्यालय में नियमित अध्यनरत स्नातक स्तर पर छात्र-छात्रायें समय-सारणी अनुसार दूरदर्शन के माध्यम से विडियो व्यख्यान का लाभ से सकेंगी। प्राचार्य डॉ. आर. एस. मेहरा ने बताया की ग्रामीण छेत्रों की ऐसे छात्र-छात्रा जिनके घर पर टी. व्ही. सेट उपलब्ध नही है, उन्हें समय-सारणी अनुसार विडियो व्यख्यान का लाभ लेने हेतु एस. एम.एस./वाट्सअप ग्रुप/अन्य माध्यम से निकट के पंचायत/समुदायक भवन एवं महाविद्यालय से संपर्क कर विडियो व्यख्यान में शामिल हो सकती हैं।
डॉ. आर. एस. मेहरा प्राचार्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here