

जिला भाजपा की बैठक संपन्न हुई : मंडल में लगेंगें कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग
होशंगाबाद 25.11.2020। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलें की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल और संभाग के प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी संतोष पारिक ने मंडल अध्यक्षों की बैठक ली।
प्रशिक्षण वर्ग के संभाग प्रभारी संतोष पारिक ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में नयी मंडल कार्यकारणी के सदस्यों का प्रशिक्षण होगा जिसमें पार्टी की रीतिनीति की जानकारी वरिष्ठ नेतागण देगें। प्रशिक्षण वर्ग में कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए आयोजित किए जायेगें।
भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने बताया की जिले के सभी 10 मंडल केन्द्रों पर प्रशिक्षण वर्ग लगने हैं यह वर्ग 29 नवबंर से 15 दिसबंर के बीच आयोजित किये जायेंगें। जिसमें मंडल कार्यकारिणी प्रदेश, जिला पदाधिकारी मोर्चे प्रकोष्ठों के अध्यक्ष संयोजक एवं मंडल में रहने वाले सभी जनप्रतिनिधि शामिल होकर प्रशिक्षण लेंगें। प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की रीतिनिति इतिहास पंचनिष्ठायें पिछले वर्षो में हुए अन्तयोदयी कार्य, राष्ट्रीय सुरक्षा, कार्य पद्वति, इत्यादि विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण वर्ग दो दिवसीय होगा। बैठक में मुख्य रूप से होशंगाबाद विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक विजयपालसिंह, पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, पूर्व निगम अध्यक्ष शिव चोबे, प्रदेश प्रवक्ता राजो मालवीय, महिला मोर्चा महामंत्री माया नारोलिया, राजेन्द्र हरदेनिया, संभू सोनकिया, महामंत्री रघुवीर राजपूत, दर्शनसिंह चौधरी, संदेश पुरोहित, मनोहर बडानी सहित जिला पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे, बैठक का संचालन प्रसन्ना हर्णे ने किया।
लोकेश तिवारी
संयोजक खेल प्रकोष्ठ भाजपा
9827210893,9340989339

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
