राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्थान के महाराष्ट्र इकाई का उद्घाटन समारोह संपन्न

369

Email

राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्थान के महाराष्ट्र इकाई का उद्घाटन समारोह संपन्न

भारत की साहित्यिक राष्ट्रीय संस्था राष्ट्रीय आंचलिक साहित्य संस्थान का महाराष्ट्र इकाई का उद्घाटन समारोह में संस्था के सभी सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित हुए जिसमें महाराष्ट्र की अध्यक्ष निक्की शर्मा ‘रश्मि’ के द्वारा पूरी व्यवस्था की गई तथा उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक नवलपाल प्रभाकर ‘दिनकर’ के कर कमलों द्वारा हुआ।
संस्था के राष्ट्रीय महासचिव रूपेश कुमार के अथक प्रयास से यह सभंव हुआ। मुख्य अतिथि नेपाल से डॉ श्वेता दिप्ती जी ने शुभकामनाएं दी एवं अपनी रचना से सभी का मन मोह लिया। संस्था के सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे।।
महाराष्ट्र इकाई में निक्की शर्मा ‘रश्मि’ को अध्यक्ष पद के लिए वहीं शम्भू पंवार को उपाध्यक्ष का पदभार सौपा गया।मुम्बई के साहित्यकार एवं अभिनेता लोकनाथ तिवारी अनगढ़ जी को सलाहकार एवं समीक्षक का कार्यभार सौपा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से शुरु हुआ जिसे गायक अमरेंद्र कुमार जी एवं विभा जी ने गाया।संचालन अनुजा एवं अंशुपाल ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नवल प्रभाकर ‘दिनकर’, राष्ट्रीय महासचिव रूपेश कुमार के साथ संस्था के सभी गणमान्य साहित्यकार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुजा ‘मनु’ , राष्ट्रीय सचिव प्रिया सिंह, अंतराष्ट्रीय साहित्य राजदूत अंशुपाल ‘अमृता’, राष्ट्रीय हिंदी अधिकारी डॉ विजय लक्ष्मी’अनु’ , बिहार की प्रभारी सह अध्यक्ष बबिता सिंह, बिहार की सचिव एवं पुर्व मिसेस इंडिया विजेता रूपा वात्सायन, उत्तरप्रदेश की प्रभारी सह अध्यक्ष नीरू विष्णु ‘नीरा’, बिहार की पटल प्रभारी पूनम कुमारी भी उपस्थित रहकर शुभकामनाएं दी और सुंदर काव्यपाठ से समां बांधा।

1 COMMENT

  1. महाराष्ट्र इकाई स्थापना के लिए बहुत बहुत धन्यवाद व बधाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here