

हिंदी दिवस
राज करेगी यह भविष्य में
राजभाषा ये भइया हिंदी
सरल व निज लगती सबको
भारत मे है मइया हिंदी
जटिल नहीं ले सबको चलती
है ये सेर ,सवैया हिंदी
उत्तर,दक्षिण ,पूरब ,पश्चिम
गाँठ जोड़ती भइया हिंदी
मान देश का ,गर्व देश का
भारत देश गवइया हिंदी
सबकी माता और बहन ये
सगी है अपनी भइया हिंदी
मात्राओं में रचती,बसती
मधुर पवन पुरवइया हिंदी
परिवार के प्राण हैं इसमें
पत्नी को है सईंया हिंदी
कवि ,लेखक व विद्वजनों की
भाषा, बोली भइया हिंदी
इस भाषा से पार हैं पाते
ब्रजभूषण को,नैया हिंदी
डॉ ब्रजभूषण मिश्र
भोपाल

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
