
स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों / लोकतंत्र सैनानियों का उनके घरो पर जाकर किया गया सम्मान
होशंगाबाद/15,अगस्त, 2020/ जिले के स्वतंत्रता संग्राम सैनानियो/लोकतंत्र सैनानियो का उनके घरो पर जाकर अधिकारियो/कर्मचारियो द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
शासन के निर्देशो के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री धनंजय सिंह के निर्देशानुसार अधिकारियो/कर्मचारियो द्वारा जिले के कारगिल शहीद सैनिक विजयशंकर दुबे की माताजी लक्ष्मीबाई दुबे निवासी एसपीएम कालोनी होशंगाबाद, बीजनवाड़ा पिपरिया निवासी लोकतंत्र सैनानी श्री मुल्लु सिंह ठाकुर, श्री अनंत राम साहू, इटारसी शहर में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी करनसिंह तौमर, श्री मूलचंद गिरोठिया व लोकतंत्र सैनानियो के परिजनो को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।