काव्यभाषा : भारत हमारा विश्व में महान है -सुनीता द्विवेदी कानपुर

343

Email

भारत हमारा विश्व में महान है

भारत हमारा विश्व में महान है
देव देते “अवतरण”का सम्मान है
बर्फ से लदी हिमालय की चोटियां
फूलों से लदी मनमोहक घाटियाँ
आंखों के सुख का सामान है
भारत हमारा विश्व में महान है
वेदों की गुंजार यहां गंगा की धार है
रामायण गीता देती जीवन का सार है
धर्म अर्थ काम मोक्ष में होता उत्थान है
भारत हमारा विश्व में महान है
बोली भाषा धर्म अनेक हमारे
आत्मा से एक मां भारती के प्यारे
भले वेशभूषा अलग भले खानपान है
भारत हमारा विश्व में महान है
आजादी का जश्न चलो आज हम मनायें
प्रान देने वाले शहीदों को शीश झुकायें
अपनी सभ्यता सांस्कृति का करें सम्मान है
हमारा विश्व में महान है

स्वरचित : सुनीता द्विवेदी
कानपुर उत्तरप्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here