
श्री हरि ओम सोनी इटारसी ओबीसी इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर के मध्य प्रदेश समन्वयक संयोजक नियुक्त हुए
इटारसी श्री हरिओम सोनी को ओबीसी इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीय एंड एग्रीकल्चर के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन में मध्यप्रदेश का समन्वयक संयोजक नियुक्त किया है। श्री हरि ओम सोनी भारतीय स्वर्णकार समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी है।
इटारसी ओबीसी इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीय एंड एग्रीकल्चर के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो काशीराम बंजारी ने राष्ट्रीय सलाहकार रामचंद्र एरपूरे और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह साबले की अनुशंसा पर हरिओम सोनी इटारसी को संगठन मध्य प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष काशीराम बंजारी ने श्री हरिओम सोनी को प्रदेश में कार्य संभाल कर ओबीसी वर्ग के किसानों के लिए कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
संगठन मुख्य रूप से कृषि तथा उद्योगों संबंधित सरकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाकर सभी वर्गों को सहायता मुहैया कराता है। नवनियुक्त संयोजक सोनी का कहना है कि संगठन छोटे बड़े सभी उद्योग लगवाने में ओबीसी वर्ग का मार्गदर्शन करवाता है। कृषि क्षेत्र के खाद्य प्रसंस्करण जैविक प्रसंस्करण उर्जा इंधन बायो सीएनजी बायोडीजन ईथनाल की परियोजना विभाग व उद्योगों को जानकारी उपलब्ध करवाएगा। इनकी नियुक्ति पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर पी एन सोनी सुनील सोनी बरेली संतोष सोनी सागर संजय लाम्बा भोपाल रमेश कुमार सोनी आदि ने बधाई दी है एवं प्रसन्नता व्यक्त की है।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
Congratulations sir