
सांसद ने किया कवि मिथुन मिथलेश का सम्मान
पचोर। अ.भा. सर्व राव-भाट समाज महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर कवि मिथलेश का राजगढ़ जिले के लोकप्रिय सांसद श्री रोडमल जी नागर द्वारा अपने निवास पर आमंत्रित कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल के महामंत्री विकास जी करोडिया, पार्षद दीपक जी सोनी, एल्डरमैन दिलावर शाक्य, यु मो मंडल उपाध्यक्ष मोहित सोनी, पुखराज प्रजापति, यु मो नगर अध्यक्ष चेतन केथोरिया, वीएचआरएस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीनू लोधी एवं मंडल सदस्य कमल सोनी आदि उपस्थित हुए। उक्त जानकारी समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी दामोदर विरमाल द्वारा दी गई।

देवेन्द्र सोनी नर्मदांचल के वरिष्ठ पत्रकार तथा ‘ युवा प्रवर्तक ‘ के प्रधान संपादक हैं। साथ ही साहित्यिक पत्रिका ‘ मानसरोवर ‘ एवं ‘ स्वर्ण विहार ‘ के प्रधान संपादक के रूप में भी उनकी अपनी अलग पहचान है।
मिथलेश जी बहुत बहुत बधाई।